Hapur News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार भाई-बहन घायल
हापुड़, जुलाई 24 -- Hapur News: हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में 57 चौराहों के पास कार की चपेट में आकर बाइक सवार भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में धक्का लगने पर पुत्री का गर्भपात हो गया और कान के कुंडल खो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बुलंदशहर जनपद के थाना बीबीनगर निवासी ग्राम सेहरा निवासी बिरेंद्र सिंह ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 13 जुलाई की दोपहर को उनका पुत्र विवेक चौधरी और पुत्री स्वाति हापुड़ के एक अस्पताल से दवाई लेकर बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में ककौड़ा मोड़ 57 चौराहे से आगे पहुंचे तो कार चालक ने लापरवाही से बाइक में टक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.