हापुड़, सितम्बर 30 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर में बुधवार को निरीक्षण करने आए डीआईजी कलानिधि नैथानी के जाने के बाद एक एेसा गंभीर मामला हो गया जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। मेरठ रोड स्थित मोती कालोनी निवासी युवती ने घर में घुसकर हमले के मामले में कार्रवाई न होेने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने कोतवाली गेट पर ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल) डालकर आग लगाने का प्रयास किया। इससे पहले कि वह आग लगा पाती वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने युवती को पकड़ लिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गया। सीओ सिटी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवती को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चार्जशीट लगा दी है।

घटना...