हापुड़, नवम्बर 4 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। गंगा के पावन तट पर लगने वाले इस आस्था के मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार मेला क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। सेक्टरों- के आगे दूर तक फैली रेतीली जमीन पर श्रद्धालुओं को तंबू लगाने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी। श्रद्धालुओं की पसंद को देखते हुए इस क्षेत्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी बीच मुख्य विकास अधिकारी ने गंगा मेला स्थल का निरीक्षण किया जबकि आज मेला स्थल पर डीएम कविता मीना द्वारा पूजन पूजन किया जाएगा। उसके उपरांत मेला स्थल पर ही मेले से जुड़ी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की जाएगी। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। यह भी पढ़ें- Hapur News: पौराण...