हापुड़, अक्टूबर 3 -- Hapur News: कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर अधिकारियों द्वारा तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को डीएम कविता मीना ने जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, एसपी ज्ञानंज्य सिंह समेत जनपदीय अधिकारियों के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया। मेले की तैयारियों के संबंध में अपर जिला पंचायत अधिकारी से नक्शे के माध्यम से जानकारी की। कार्तिक पूर्णिमा मेले का मुख्य स्नान इस बार 24 नवंबर को होगा। 23 नंवबर की शाम को यहां पर दीपदान होगा। यानि आठ नवंबर को होने वाले दीपावली के पर्व के बाद यहां पर श्रद्धालुओं का आगमन तेजी से शुरू हो जाएगा। इस राजकीय मेले को जिला पंचायत के माध्यम से लगाया जाता है। यह भी पढ़ें- Hapur News: गंगा मेले में बृज की होली-गजल गायन बिखेरेंगी छटाएं मेले की तैयारियों को लेकर टेंडर प्रक्रिया भी हो चुकी है। शनिवार को डी...