Hapur News: कारों की हुई भिंड़त में बैंक प्रबंधक के साथ मारपीट, फोन भी छीना
हापुड़, जुलाई 26 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर राजाजी होटल के पास कारों की हुई भिड़ंत के बाद कार सवार एख बैंक के प्रबंधक के साथ अन्य कारों में सवार 8-10 लोगों ने जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान बैंक प्रबंधक का फोन भी छीन लिया गया। आरोपियों से बचने के लिए जब किसी तरह बैंक प्रबंधक ने दौड़ लगाई तो उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। जिसमें उनकी टीशर्ट भी फाड़ दी। पुलिस ने बैंक प्रबंधक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा महल के पास रहने वाले नितिन कुमार ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि वह बैंक ऑफ इंडिया गढ़मुक्तेश्वर शाखा में प्रबंधक पद पर तैनात है। रोज की तरह वह बीती 20 जुलाई को अपनी कार में सवार होकर बैंक जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.