Hapur News: कांवड़ियों पर हापुड़ में 10 अगस्त को बरसेंगे हेलीकॉप्टर से फूल
हापुड़, अगस्त 7 -- Hapur News: जिले में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंचने लगी है। इस बार भी कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। हापुड़ में हेलीकॉप्टर से कांविड़यों के ऊपर फूलों से वर्षा की जाएगी। इसके लिए दस अगस्त को सरकारी हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम कविता मीना व एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह कांवड़ियों पर बृजघाट में फूलों की वर्षा करेंगे। कांवड़ यात्रा 31 जुलाई से शुरू हो चुकी है। कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हाईवों पर भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया है। जबकि कांवड़ मार्गो पर बाबा के भक्तों के लिए अलग रास्ता बनाया गया है। इसके अलावा कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह कांवड़ शिविर लगाए गए है और चेजिंग रूम की भी व्यवस्था की है। हरिद्वार और ब्रजघाट से जल उठाकर हापुड़ से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.