हापुड़, जुलाई 9 -- Hapur News: कांवड़ यात्रा शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन क्षेत्र के ब्रजघाट से पलवाड़ा रोड और नगर के मीरा रेती मार्ग की हालत बेहद खराब बनी हुई है। सड़क जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिसमें पानी भरा रहता है गढ्ढा बचाने के चक्कर में वाहन एक दूसरे की साइड आ जाते हैं जिससे हादसे का खतरा ओर बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ इस मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो कांवड़ यात्रा के दौरान कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : कच्ची कांवरिया पथ पर बालू बिछाने में देरी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता बरसात के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहर...