हापुड़, जुलाई 5 -- Hapur News: रविवार को थाना बाबूगढ़ परिसर में आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान व थाना प्रभारी बाबूगढ़ ने क्षेत्र के कांवड़ शिविर संचालकों और डीजे संचालकों के साथ चर्चा की। इस दौरान सीओं ने सभी शिविर संचालकों एवं डीजे संचालकों को शासन प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने, यातायात व्यवस्था में सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह से बचने के लिए सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।उन्होंने यह भी पढ़ें- कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर यूपी और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्...