हापुड़, अगस्त 7 -- Hapur News: सावन के पावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। मेरठ रोड स्थित संजय विहार आवास विकास कालोनी स्थित रेलवे के गेट नंबर 73 पुल पर पुलिस ने दो दोपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। इस कारण इस क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि कांविड़यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वहीं स्थानीय लोग भी पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। मेरठ की ओर से आकर बुलंदशहर और दिल्ली और गढ़मुक्तेश्वर की ओर जाने वाले बड़ी संख्या में कांवड़िए आवास विकास कालोनी होते हुए रेलवे पुल को पार कर तहसील चौपला पर पहुंचते हैं। यह पुल काफी संकरा है। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों...