Hapur News: कांवड़ यात्रा: डीएम और एसपी ने किया कांवड़ मार्गाों का निरीक्षण
हापुड़, अगस्त 1 -- Hapur News: कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुगम तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। शुक्रवार को डीएम कविता मीना और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने हापुड़ नगर क्षेत्र में पड़ने वाले प्रमुख कांवड़ मार्गों का स्थलीय भ्रमण किया और सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौदा सिहानी में भी निरीक्षण किया। कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम कविता मीना और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जनपद के विभिन्न कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। वहां की गई तैयारियों का भी जायजा लिया। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौदा सिहानी से भी होकर कांवड़ियों का आवागमन होता है। इस गांव में भी दोनों अफसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.