Hapur News: कांवड़ यात्रा: जनपद में पहली बार बनेगा अस्थायी यातायात थाना
हापुड़, जुलाई 28 -- Hapur News: श्वावण माह की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पूरी तरह जाम और दुर्घटनामुक्त बनाने में पुलिस अधिकारी दिन रात लगे हुए हैं। जनपद में पहली बार कांवड़ यात्रा को दौरान अस्थाई यातायात थाना बनाने का निर्णय लिया गया है। यह अस्थायी थाना सिंभावली थाना क्षेत्र के कुड़लिया स्थित गंगा एक्सप्रेस वे इंटरचेंज के पास बनाया जा रहा है। 31 जुलाई से यह शुरू जाएगा। यहां 24 घंटे पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। जनपद की यातायात व्यवस्था की 24 घंटे रियल टाइम माॅनिटरिंग की जाएगी। श्रावण मास के दौरान लाखों शिवभक्त हरिद्वार और ब्रजघाट से पवित्र गंगाजल लेकर जनपद के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों और मुख्य मार्गों से होकर गुजरते हैं। इस दौरान सड़क और श्रद्धालुओं का अत्याधिक दबाव रहता है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य श्रद्दालुओं की सुरक्षित या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.