हापुड़, जुलाई 26 -- Hapur News: कांवड़ यात्रा को लेकर रविवार को कोतवाली हापुड़ नगर में सीओ सिटी की अध्यक्षता में पुलिस, व्यापारी और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन चार्ट प्रस्तुत किया गया। निर्णय लिया गया कि इस बार भारी वाहनों को छिजारसी टोल प्लाजा से ना होकर गंगा एक्सप्रेस-वे से निकाला जाएगा। बैठक में संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वालो ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था इस प्रकार हो कि कांवड़ियों को कोई दिक्कत ना हो और ना ही व्यापार प्रभावित हो। इस विषय पर तय हुआ कि व्यापारियों की सुविधानुसार निजामपुर बाईपास से कांविड़यों की संख्या को ध्यान में रखते हुए वाहनों के आने जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी। महामंत्री संजय अग्रवाल ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं के वाहनो...