Hapur News: कांवड़ यात्रा: एसपी ने 17 मोबाइल बाइक टीमों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
हापुड़, जुलाई 24 -- Hapur News: हापुड़ । कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। गुरुवार को एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस कार्यालय से 17 कांवड़ यात्रा मोबाइल बाइक टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोबाइल बाइकों पर तैनात पुलिस कर्मी कांवड़ मार्गों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले एवं संवेदनशील स्थानों पर सक्रिय रहकर निरंतर पेट्रोलिंग करेंगी। विशेष मोबाइल बाइक टीमों का मुख्य उद्देश्य कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना और किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचकर तुरंत सहायता प्रदान करना है। मोबाइल बाइक दस्ता संकरे और भीड़भाड़ वाले रास्ते पर भी आसानी से पहुंचकर स्थिति पर पैनी नजर रखेंगे। यह भी पढ़ें- Shamli News: कांवड़ यात्रा को लेकर कांधला म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.