Hapur News: कांवड़ मार्ग पर मूढे की झोपड़ी में लगी आग
हापुड़, अगस्त 5 -- Hapur News: ब्रजघाट में कांवड़ मार्ग पर हाईवे किनारे स्थित एक मूढों की दुकान में सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार अयूब को लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। पीड़ित अयूब की मूढों की दुकान में सोमवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखे बड़ी संख्या में मूढे और अन्य सामान जलने लगे, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेजी से फैलने के कारण वे सफल नहीं हो सके। तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.