हापुड़, जुलाई 29 -- Hapur News: श्रावण मास की शिवरात्रि और कांवड यात्रा को लेकर अफसर बड़े स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं। जिले भर में प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय हो गया है। शहर के प्रमुख स्थानों के साथ साथ कांवड़ मार्गों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। इसी क्रम में कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली देशी, विदेशी और बीयर की दुकानों को तिरपाल व टेंट लगाकर ढका गया है। इन दुकानों का आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा समय समय पर निरीक्षण भी किया जा रहा है। जनपद में दूरदाज से गंगा का पावन जल लेकर कांविड़यों का धीरे धीरे लौटना शुरू हो रहा है। यह भी पढ़ें- पर्दों से ढकी गई शराब की दुकानें आगामी दिनों में कांविड़यों की संख्या काफी बढ़ जाएगी। मेरठ बुलंदशहर हाइवे, दिल्ली लखनऊ हाइवे समेत अन्य मार्गों पर लाखों कांवड़िए गुजरते हैं। इन कांवड़ मार्ग प...