Hapur News: कांवड़ मार्गों से पालिका ने पेड़ों की टहनियों की कराई छटाई
हापुड़, जुलाई 24 -- Hapur News: आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए नगर पालिका परिषद हापुड़ ने कांवड़ मार्गों पर सड़क किनारे के पेड़ों की छटाई का कार्य शुरू कर दिया है। पालिका की टीम ने पेड़ों की बढ़ी हुई टहनियों की छटाई कराई, ताकि कांवड़ियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। आगामी 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा प्रारंभ होगी। ऐसे में कांवड़ मार्गो को दुरूस्त करने के लिए संबंधित विभागों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। नगर के मेरठ रोड पर पेड़ों की टहनियां काफी बढ़ गई है। ऐसे में बारिश के दौरान संभावित दुर्घटना को देखते हुए नगर पालिका ने पेड़ों की टहनियों की छटाई का कार्य शुरू कराया। इसमें गूलर, नीम, पीपल आदि की टहनियों को काटा गया, ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो। वहीं सड़क किनारे भी भांग और घास के पौधे सड़कों तक फैले हुए थे, जिन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.