Hapur News: कांवड़ मार्गों पर चप्पे चप्पे पर तैनात किया गया पुलिस बल
हापुड़, अगस्त 6 -- Hapur News: सावन माह की कांवड़ यात्रा धीरे धीरे अपने चरम पर पहुंचनी शुरू हो गई है। चारों और गूंजते हर हर महादेव, बम-बम भोले और जय भोलेनाथ के जयकारों के बीच शिवभक्तों अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी है। पूरे कांवड़ मार्ग पर चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि शिवभक्तों की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनी रहे। कांवड़ियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा जीरो ट्रैफिक प्रबंधन लागू किया है। जैसे ही मार्ग पर कांवड़ियों का जत्था पहुंचता है, वाहनों को तत्काल रोक दिया जाता है। पहले शिवभक्तों को पूरी सुरक्षा और सम्मान के साथ निकाला जा रहा है और उनके आगे बढ़ जाने बाद ही वाहनों की आवाजाही बहाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.