Hapur News: कांवड़ियों की सेवा को शिविरों का हुआ शुभारंभ
हापुड़, अगस्त 4 -- Hapur News: हापुड़ में हरिद्वार और गोमुख से गंगा जल लाकर कांवड़ियों के जत्थे अपने गंतव्य को लौटने लगे है। ऐसे में कांवड़ियों की सेवा के लिए कांवड़ शिविरों का शुभारंभ होने लगा है। सोमवार की शाम नगर पालिका परिषद हापुड़ के आवास विकास स्थित आर्दश कांवड़ शिविर का शुभारंभ हुआ। पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी व अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने सभासदों संग शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद कांवड़ियों की सेवा में सेवादार जुट गए। इस बार जनपद की तीनों तहसीलों में शासन के निर्देश पर आदर्श कांवड़ शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि कांवड़ियों को ओर ज्यादा बेहतर सुविधा मिल सकें। ऐसे में नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा मेरठ रोड आवास विकास कालोनी स्थित पार्क में कांवड़ शिविर का आयोजन किया गया, ताकि हरिद्वार और गोमुख से मेरठ रोड से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.