Hapur News: कहासुनी के बाद मारपीट, 22 वर्षीय युवक की मौत
हापुड़, सितम्बर 1 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के पबला रोड स्थित टंकी के समीप सोमवार रात रोडरेज के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। स्कूटी की टक्कर को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद हुए विवाद में 22 वर्षीय युवक के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मृतक की पहचान छिद्दापुरी निवासी नीशू पुत्र अनिल कश्यप के रूप में हुई है। नीशू हापुड़ स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में मजदूरी करता था और सोमवार रात ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहा था। परिजनों के अनुसार पबला रोड स्थित टंकी के पास उसकी स्कूटी सवार कुछ युवकों से टक्कर हो गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया。 यह भी पढ़ें- Sah...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.