Hapur News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
हापुड़, सितम्बर 26 -- Hapur News: प्राचीन नक्का कुआं शिव मंदिर में को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। 151 कलश लेकर माता-बहनों ने नगर की परिक्रमा की। राधे-राधे के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में नगरवासियों ने कलश यात्रा में भाग लिया। पुष्पावती पूठ से आए कथा व्यास पंडित रामकृष्ण दास महाराज ने कथा के प्रारंभ में श्रीमद् भागवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं। पितृपक्ष में भागवत श्रवण का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि पितरों की मुक्ति के लिए भागवत कथा का श्रवण कराने से उन्हें तृप्ति मिलती है। धुंधकारी के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि भागवत कथा के प्रभाव से प्रेत योनि से मुक्ति प्राप्त हो सकती है। पंडित विनोद शास्त्री ने कहा कि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.