Hapur News: करंट लगने से किसान की हुई मौत, परिजन में कोहराम
हापुड़, अक्टूबर 3 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरा बागड़पुर में खेत पर गए किसान की करंट लगने से लगे मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरा बागड़पुर निवासी विजयपाल शुक्रवार की देर शाम अपने नलकूप पर गए थे। वहां खंभे से करंट लगने पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटे तो उनका पुत्र सचिन खेत पर गया और देखा कि वह मृत पड़े हैं। विजय पाल की मौत की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लोहर दौड़ गई। मृतक की पत्नी ज्ञानवती, पुत्री आदि परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। काफी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर शोक व्यक्त करने के लिए प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.