हापुड़, अक्टूबर 11 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम ततारपुर में शनिवार की शाम को जंगल में गए एक व्यक्ति की बिजली के पोल की सपोर्टिंग स्टैक (खेंच) में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम ततारपुर निवासी गोकुल सिंह (50 वर्ष) शनिवार की शाम को गांव के जंगल की ओर गए थे। जैसे ही वह एक नलकूप के पास से गुजर रहे थे, तो वह लगे बिजली के खंभे की सपोर्टिंग स्टैक (खेंच) की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना मिलने पर थाना हापुड़ देहात पुलिस मौके पर...