हापुड़, जुलाई 24 -- Hapur News: हापुड़ में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से दोपहर तक रूक-रूककर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश की बूंदे गिरती रही। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश की वजह से गढ़ रोड पर जलभराव हो गया। जबकि कच्चे रास्तों पर कीचड़ पसर गई। इससे दो पहिया व पैदल राहगिरों का आवागमन बाधित रहा। पिछले कई दिनों से कभी धूप तो कभी आसमान में बादल छा रहे थे। इसके बाद चटकदार धूप खिल रही थी। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में काले बादलों ने अपना कब्जा जमा लिया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बूंदाबांदी के बाद खिली चटक धूप, उमस से हाल-बेहाल ठंडी हवाएं चलती रही। दोपहर तक कभी रिमझिम बारिश फुहार गिर रही थी तो कभी तेज बारिश हो रही थी। इ...