हापुड़, जुलाई 4 -- Hapur News: हापुड़ में शुक्रवार को दिनभर सूर्य देव और बादलों में लुकाछिपी का खेल जारी रहा। कभी बादल तो कभी सूर्यदेव हावी रहे। सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर के समय सूरज तल्ख तेवर दिखाने लगा। धूप तेज होती रही, जिससे वातावरण में गर्मी बढ़ी रही। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। ऐसे में एसी कमरों से बाहर निकलते ही लोगों का पसीना टपकने लगा। हापुड़ में शुक्रवार की सुबह से मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला सा नजर आया। सुबह आसमान में बादल थे और ठंडी हवाएं चल रही थी, लेकिन सुबह दस बजे के बाद बादल छंटने लगे और दोपहर में आर्द्रता काफी बढ़ गई थी और हवा में नमी रही। यह भी पढ़ें- Faridabad News: -बारिश के बाद उमस ने परेशानी बढ़ी सूर्य देव तल्ख तेवरों के साथ निकले और लोग पसीना-पसीना हो गए। गर्मी बढ़ने लगी और अधिकतम तापमान ...