Hapur News: कबड्डी में मिनीलैंड द ग्लोबल स्कूल की टीम ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया
हापुड़, अक्टूबर 25 -- Hapur News: मोदीनगर क्षेत्र के आर्यवृत पब्लिक स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल कबड्डी चैंपियनशिप में बुलंदशहर रोड स्थित मिनीलैंड द ग्लोबल स्कूल के स्टूडेंट्स की टीम ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम भटनागर ने बताया कि इंटर स्कूल कबड्डी चैंपियनशिप में 22 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें अंडर 14 में 10, अंडर 16 में 12 ग्रुप स्टेज मैच में मिनीलैंड द ग्लोबल स्कूल की टीम ने अपने सभी मैच जीतकर शीर्ष स्थान प्राप्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में 15-25 के अंतर से हारकर मिनीलैंड चैंपियनशिप में उपविजेता बनी। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता बच्चों को बधाईयां दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.