Hapur News: कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को निकाली जाएगी भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा
हापुड़, जुलाई 16 -- Hapur News: शहर में 16 जुलाई गुरुवार(आज) भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और रसिकजन भाग लेंगे। इसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। यात्रा को लेकर पुलिस अधिकारियों ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। यात्रा के रूट मार्ग का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध लोगों पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी। सादे कपड़ों में भी पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। शहर में प्रतिवर्ष भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है। गुरुवार 16 जुलाई को सुबह आठ बजे से यह रथ यात्रा निकाली जाएगी। पुराना बाजार स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर यात्रा सर्राफा बाजार, मेरठ गेट पुलिस चौकी से होते हुए चंडी रोड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर विश्राम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.