हापुड़, अक्टूबर 29 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात पुलिस टीम ने ओडिशा से गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2025 से फरार चल रहा था। आरोपी पर मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 1.200 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में गांजा की सप्लाई करता था। अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार ने बताया कि दिसंबर 2025 में स्पेशल टाॅस्क फोर्स (एसटीएफ) और थाना हापुड़ देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में किठौर रोड से दो गाड़ियों में सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर 2.24 कुंतल गांजा बरामद किया था। इस गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये की थी। पुलिस ने उस समय मेरठ जनपद के इंचौली निवासी अमजद,...