Hapur News: ऑपरेशन तलाश अभियान में वारंटी गिरफ्तार
हापुड़, सितम्बर 7 -- Hapur News: कोतवाली पुलिस ने अपराध की रोकथाम और वारंटी व वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी न्यायालय से संबंधित एक मामले में लंबे समय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित उर्फ मोनू पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम लाखन, थाना पिलखुवा, के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक विवेक चौहान और हेड कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.