हापुड़, जुलाई 2 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा में एक अधिवक्ता के घर लगे एसी की यूनिट को पड़ोस निवासी एक युवक समेत दो लोग चोरी कर बाइक से ले गए। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम उपैड़ा निवासी सुधीर त्यागी एडवोकेट ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 28 जून की शाम को करीब 7.20 बजे उसके मकान की छत पर लगा एसी का आउटडोर यूनिट चोरी हो गया। चोरी की वारदात उनकी गली के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि उनका पड़ोसी भानू त्यागी व उसका साथ बाइक पर सवार होकर चोरी किए गए यूनिट को लेकर जा रहा है। यह भी पढ़ें- Hapur News: घर के बाहर से बाइक हुई चोरी जिसकी सीसीटीवी फुटेज उनके पास है। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि ...