Hapur News: एसपी ने बाबूगढ़, हापुड़ देहात और हाफिजपुर थाना का किया औचक निरीक्षण
हापुड़, अक्टूबर 11 -- Hapur News: जनपद के नवनियुक्त एसपी मधुबन कुमार सिंह ने शनिवार की रात को बाबूगढ़ और हाफिजपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। जबकि रविवार को थाना हापुड़ देहात का निरीक्षण किया। अचानक एसपी के थानों में पहुंचने पर पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। एसपी ने अभिलेखों का निरीक्षण कर अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शनिवार की रात को पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह बाबूगढ़ थाने पहुंचे। जहां उन्होंने अभिलेखों, अपराध रजिस्टर का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों के आवासों की स्थिति भी जांच की। थाना का क्षेत्रफल, गांवों की संख्या, थाना क्षेत्रों में प्रमुख मंदिरों आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना, शस्त्रागार, बन्दीगृह, अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.