हापुड़, अक्टूबर 11 -- Hapur News: हापुड़ संवाददाता। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन का औचक और आक्सिमक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक पहुंचने से वहां तैनात पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों में सतर्कता और मुस्तैदी देखने को मिली। एसपी मधुबन कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन परिसर में स्थित विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाओं और इकाइयों का एक एक करके मुआयना किया। उन्होंने मैस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवक्ता और साफ सफाई की व्यवस्था को परखा। बैरकों का जायजा लेते हुए जवानों के रहने की सुविधाओं का हाल जाना। एसपी ने क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, जीपी स्टोर, फील्ड यूनिट, परिवहन शाखा, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय तथा यातायात कार्यालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने शस्त्रागार में हथियारों के रख-रखाव और सुरक्षा ...