हापुड़, अक्टूबर 8 -- Hapur News: भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा विद्वानों द्वारा हापुड़ पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह का स्थानांतरण होने पर हापुड़ के सफल कार्यकाल के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तिलक, पटका के साथ अभिनंदन किया। महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित केसी पाण्डेय काशी वाले ने कहा कि उनका हापुड़ कार्यकाल अत्यंत सफल, प्रभावी एवं सराहनीय रहा। महासभा समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय, मंत्री पंडित देवी प्रसाद तिवारी, कथाव्यास मोहित भारद्वाज, प्रवक्ता पंडित प्रशांत वशिष्ठ, लेखा निरीक्षक पंडित अमर प्रकाश पाण्डेय, पंडित शिवम शुक्ला, संगठन मंत्री पंडित जगदम्बा शर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...