Hapur News: एसएसवी डिग्री कॉलेज वनस्पति विज्ञान की छात्रा ने विश्वविद्यालय गोल्ड मेडल किया हासिल
हापुड़, जुलाई 23 -- Hapur News: हापुड़। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 38वीं दीक्षांत समारोह में एस.एस.वी कॉलेज हापुड़ एमएससी वनस्पति विज्ञान की छात्रा सानिया ने गोल्ड मेडल हासिल किया। सानिया को गोल्ड मेडल विश्वविद्यालय द्वारा जारी वनस्पति विज्ञान की श्रेष्ठता सूची में 85.88 प्रतिशत (सीजीपीए-9.04) अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त करने पर दिया गया l राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा सानिया को गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गयाl वनस्पति विज्ञान के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर अनुज गर्ग ने बताया कि अपनी इस उपलब्धि का श्रेय सानिया ने कड़ी मेहनत, अध्यापकों का नियमित मार्गदर्शन एवं माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। भविष्य में उन्होंने अध्यापन एवं शोध क्षेत्र को अपने करियर के विकल्प के रूप में चयन करने की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.