हापुड़, अक्टूबर 14 -- Hapur News: एसएसवी पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया। अतिथि प्रो.जीनत जैदी एवं प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र सिंह ने स्टूडेंट्स को संबोधित किया। जिला पंचायत अध्यक्षा रेखा नागर ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार बांटे। डॉ.जयप्रताप सिंह, प्रो.संगीता अग्रवाल, डॉ.नाजनीन का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...