हापुड़, अक्टूबर 17 -- Hapur News: पिलखुवा, संवाददाता। सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एसआईएमएस में एमबीबीएस बैच 2026 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम्, दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। संस्थान की प्राचार्य डॉ. बरखा गुप्ता ने विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा में अनुशासन, मेहनत और नैतिक मूल्यों का महत्व बताया। वाइस चेयरपर्सन डॉ. रम्या रामचंद्रन ने विद्यार्थियों को करुणा, विनम्रता और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता अपनाने के लिए प्रेरित किया। संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. जे. रामचंद्रन ने संदेश भेजकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।डॉ. कृति वर्ष्णेय, डॉ. ए. रेवंत कुमार और डॉ. मनीष कुमार मधरे ने पाठ्यक्रम, संस्थागत नियमों और छात्रावास व्यवस्था की जानकारी दी...