हापुड़, अक्टूबर 25 -- Hapur News: एलायंस क्लब हापुड़ यूनिवर्सल के तत्वावधान में रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा में अधिष्ठापन समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। अधिष्ठापन अधिकारी आराधना बाजपेयी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, सचिव अभिषेक सिंघल, कोषाध्यक्ष अक्षय गोयल तथा पीआरओ राहुल को उनके पदों की शपथ दिलाई।नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि वह सभी सदस्यों के सहयोग से सेवा कार्यों को प्राथमिकता देंगे तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए जनकल्याणकारी गतिविधियों का विस्तार करेंगे। इंटरनेशनल प्रवक्ता डा.अनिल बाजपेयी ने कहा कि एलायंस क्लब का मूल उद्देश्य मानवता की सेवा, सामाजिक सरोकारों को सशक्त करना तथा जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।इंटरनेशनल डायरेक्टर अजय बंसल ने कहा कि किसी भी सामाजिक ...