हापुड़, अगस्त 17 -- Hapur News: एलायंस क्लब हापुड़ क्रिस्टल द्वारा प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती मेरठ रोड ग्राम असौड़ा में देशभक्ति एवं सेवा भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान क्लब द्वारा बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल को 32 इंच की एलईडी दी गई। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भगवत गोयल, अध्यक्ष रवि मोहन गर्ग एवं सचिव योगेंद्र अग्रवाल ने विचार रखें। विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के उपरांत बच्चों को एलायंस क्लब हापुड़ क्रिस्टल द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय की अध्यापिकाओं द्वारा भी सुंदर कविताओं की प्रस्तुति दी गई। जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा। एलायंस क्लब हापुड़ क्रिस्टल द्वारा लगभग 200 बच्चों को पेंसिल एवं स्टेशनरी का सामान, फ्रूटी और बिस...