हापुड़, अक्टूबर 26 -- Hapur News: बैम्बू ग्रोव स्कूल में संडे के दिन एलकेजी के बच्चों द्वारा रोचक अंग्रेजी ड्रामो और टैलेंट प्रदर्शन का आयोजन हुआ।पहले ड्रामे का मकसद बच्चों को यह समझाना था कि सोसायटी में हर कोई महत्वपूर्ण होता है। सबसे मिलकर सोसाइटी चलती है। दूसरे ड्रामे में बताया गया कि हर किसी में कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है। जरूरत है उसे उजागर करने की। छोटे छोटे बच्चों ने अभिनय करके जमकर तालियां बटोरी। ड्रामे के बाद बच्चों ने गाने भी गाए। विद्यालय की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर डॉ. राधा त्यागी ने विचार रखें। डायरेक्टर प्रदीप सुन्दर नारायण सिंह, मैनेजर मुकेश कुमार एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू त्यागी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा प्रकाश में आती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...