Hapur News: एमबीएस के छात्रों ने मेडिकल कॉलेज में किया जोरदार हंगामा, मानदेय बढ़ाने की मांग
हापुड़, सितम्बर 4 -- Hapur News: पिलखुवा एमबीएस के छात्रों ने गुरुवार को पिलखुवा स्थित एक मेडिकल कॉलेज में मानदेय को लेकर जोरदार हंगामा कर दिया। छात्रों का आरोप है कि उन्हें वर्तमान में मात्र 10 हजार रुपये का मानदेय दिया जा रहा है, जबकि उनकी मांग है कि इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये किया जाए।छात्रों ने अस्पताल परिसर में एकत्र होकर अपने मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि वर्तमान समय में 10 हजार रुपये का मानदेय काफी कम है और उनकी पढ़ाई व अन्य खर्चों को देखते हुए इसमें बढ़ोतरी किया जाना आवश्यक है।छात्रों ने मांग की है कि उनका मानदेय जल्द से जल्द बढ़ाकर 25 हजार रुपये किया जाए। मांग पूरी नहीं होने पर छात्रों ने आगे भी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। हंगामे के दौरान अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.