Hapur News: एमएलसी चुनाव में फर्जीवाड़ा और धांधली का आरोप
हापुड़, अक्टूबर 17 -- Hapur News: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर मेरठ-सहारनपुर स्नातक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा नेताओं व प्रत्याशियों द्वारा सुनियोजित तरीके से की जा रही व्यापक धांधली और फर्जीवाड़े का आरोप लगाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दूषित करने वाले इस फर्जीवाड़े और साजिश को अविलंब रोकने की मांग को लेकर डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
एमएलसी चुनाव में धांधली का आरोप ज्ञापन में कहा कि पूर्व में भी 30 सितंबर और एक अक्तूबर को समाजवादी पार्टी के जिला नेतृत्व ने गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के जिलाधिकारियों को ज्ञापन देकर भाजपा द्वारा फर्जीवाड़े की आशंका जताई थी, तब भाजपा के तत्कालीन संभावित प्रत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.