Hapur News: एनसीसी कैडेट्स को अनुशासन और राष्ट्रसेवा का पाठ पढ़ाया
हापुड़, अक्टूबर 22 -- Hapur News: चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज में 38 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश भारि ने सैन्य अधिकारियों के साथ एनसीसी गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूक किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एनसीसी परेड, कैडेट्स के प्रशिक्षण, अनुशासन और महाविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। कर्नल राजेश भारि ने कैडेट्स की कार्यशैली और प्रशिक्षण के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और देशसेवा का जज्बा विकसित करती है। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने और कैडेट्स को विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Ha...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.