हापुड़, अक्टूबर 27 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर ग्राम शाहपुर जट के पास हाइवे पर एक ढाबे के किनारे सड़क पर खड़ी मूली से भरी पिकअप गाड़ी से टकराकर बाइक सवार दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार मकान मालिक के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए ब्रजघाट गंगा घाट जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दीन दयाल पुरी 30 फुटा रोड गली नंबर 16 नंदग्राम गाजियाबाद निवासी गोविंद (35 वर्ष), रवि (37 वर्ष) (दोनों सगे भाई) और ब्रजेश (45 वर्ष) बाइक पर सवार होकर अपने मकान मालिक जीते प्रधान के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए बाइक पर सवार होकर ब्रजघाट गंगा घाट पर जा रहे थे। जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना ...