Hapur News: एनएच-9 पर पंचर ट्रक के पास खड़े कंडक्टर को कार ने मारी टक्कर
हापुड़, अगस्त 2 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र में एनएच-9 स्थित रामा अस्पताल के पास पंचर हुए ट्रक के समीप खड़े एक कंडक्टर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 23 मई को राजस्थान के मानकी से रोड़ी लेकर पिलखुवा आ रहा था। रामा अस्पताल के निकट ट्रक का टायर पंचर होने पर वह नीचे उतरकर उसे देख रहा था। इसी दौरान पीछे से आई एक लाल रंग की कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.