Hapur News: एनआरएमयू डेलीगेट चुनाव को लेकर रेलवे कर्मचारियों में उत्साह
हापुड़, नवम्बर 25 -- Hapur News: नॉर्दर्न रेलवे मैंस यूनियन (एनआरएमयू) की हापुड़ शाखा के डेलीगेट चुनाव को लेकर रेलवे कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव में कुल 41 डेलीगेट चुने जाएंगे। इसके लिए अब तक करीब 50 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। संभावित प्रत्याशियों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं और मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं। चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही यूनियन कार्यालय में भी गतिविधियां बढ़ गई हैं। एनआरएमयू की हापुड़ शाखा में डेलीगेट के चुनाव को लेकर कर्मचारी लगातार जानकारी जुटा रहे हैं। अब तक करीब 50 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। इससे चुनाव में कई प्रत्याशियों के मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है। नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने वाले कर्मचारियों को लेकर भी संगठन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.