Hapur News: एटीएम कार्ड बदलकर शातिर ठगों ने निकाली धनराशि
हापुड़, अगस्त 16 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी एक महिला के एटीएम कार्ड को बदलकर शातिर ठगों ने खाते में जमा धनराशि को निकाल लिया। धनराशि के निकाले जाने का मैसेज आने पर पीड़िता को ठगी के बारे में जानकारी हो सकी। एसपी के आदेश पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी कविता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 13 जून को वह अपना एटीएम कार्ड लेकर दिल्ली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने के लिए आईं थी। एटीएम से रुपये नहीं निकलने के बाद वह बुलंदशहर रोड स्थित डाकखाने के बराबर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के दूसरे एटीएम से रुपये निकालने पहुंची। जब वह एटीएम में पहुंची तो दो मिले दो युवकों ने उनका एटीएम कार्ड चैक करने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.