हापुड़, अगस्त 18 -- Hapur News: थाना क्षेत्र में एक ही गांव के कई किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए चोरों ने हजारों रुपए के केबल व स्टाटर चोरी कर लिए। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी की जानकारी हुई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहोल बना हुआ है। पीड़ित किसानों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाना निवासी विजयपाल ने मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें बताया कि मंगलवार की सुबह जब अपने खेत पर पहुंचा तो वहां से केबल,स्टाटर और समरसेबल का सामान गायब मिला। जिसके बाद उसने फोन कर अन्य ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पता चला कि अज्ञात चोरो ने पीड़ित के भाई महिपाल, चंद्रपाल, अमीचंद, चक्रधर, मनोज, स...