Hapur News: एक दर्जन से अधिक खंबे की लाइन चोरी
हापुड़, अगस्त 18 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव मानक चौक के जंगल में एक दर्जन से अधिक बिजली के खंबे से चोर बिजली की लाइन चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों कोतवाली पहुंच कर हंगामा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह को कोतवाली पहुंच कर आरोप लगाया है कि उनके गांव के जंगल से पिछले एक माह से दर्जनों बिजली के खंबों की लाइन चोरी हो गई है। जबकि मंगलवार की रात को एक बार फिर से 12 खंबों की लाइन चोरी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली सप्लाई ठप होने से फसलों को नुकसान हो रहा है। बार बार शिकायत करने के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। पीड़ित किसानों की समस्या को सुनकर पुलिस ने शीघ्र ही घटना का खुलासा करने की बात कहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.