हापुड़, जुलाई 15 -- Hapur News: हापुड़ विधानसभा के गांव हसनपुर में एक करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कराया जाएगा। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती व ग्राम प्रधान विजय खरे ने संयुक्त रूप से फीटा काटकर सड़क का शिलान्यास किया। सड़क का शिलान्यास होने से ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि काफी समय से हनसपुर में सड़क निर्माण कराने की मांग उठ रही थी, क्योंकि सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। अब करीब एक करोड़ की लागत से सड़क निर्माण का फीता काटकर शिलान्यास किया है। इस सड़क के निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि हापुड़ विधानसभा के प्रत्येक गांवों में सड़कों को बेहतर बनाया गया, ताकि कनेक्टिविटी अच्छी होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...