Hapur News: एकेपी कॉलेज की छात्राओं ने एड्स जागरूकता रैली निकाली
हापुड़, अक्टूबर 13 -- Hapur News: एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एचआईवी, एड्स सघन जागरूकता अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या प्रो.अमिता शर्मा द्वारा किया। सर्वप्रथम छात्राओं द्वारा एड्स जागरूकता रैली निकाली गई। जो महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए पक्का बाग चौराहा तक गई। रैली के दौरान छात्राओं ने एड्स से डरें नहीं, जागरूक बनें, जानें समझें बचाव करें, भेदभाव हटाओ, सहानुभूति अपनाओ, जैसे नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। रैली के पश्चात महाविद्यालय सभागार में पोस्टर,भाषण एवं संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें छात्राओं ने एड्स की रोकथाम, समय पर जांच, बचाव एवं उपचार, सुरक्षित व्यवहार, कलंक एवं भेदभाव समाप्त करने जैसे विषयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.