Hapur News: एंटी रोमियो टीम ने चलाया चेकिंग अभियान
हापुड़, अक्टूबर 16 -- Hapur News: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला थाना की दरोगा रंजना शर्मा ने पुलिस टीम के साथ एंटी रोमियो अभियान चलाया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों तथा स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। दरोगा रंजना शर्मा ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क करें और उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें। टीम ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और आपातकालीन पुलिस सहायता नंबर 112 के बारे में भी जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा सार्वजनिक स्थानों पर किसी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.